किताब के बारे में: लेखिका सरोज सिंह की कृति है तेतरी। भोजपुरी में लिखी गई इस किताब में आपको समाज को बयान करती कहानियां मिलेंगी। इसे प्रकाशित किया है हिन्द युग्म प्रकाशन ने। 104 पेजों की इस किताब की कीमत है 115 रुपए जो छूट के साथ अमेजन पर उपलब्ध है।
लेखिका के बारे में: नाम- सरोज सिंह (s-roz)
जन्म- बलिया (उ.प्र.) 28-01-1970
शिक्षा- ‘डीएसबी परिसर’ कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल से भूगोल विषय में स्नातकोत्तर। बीएड – के एन आई सुल्तानपुर, अवध विश्वविद्यालय से। डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एजुकेशन – एमिटी युनिवरर्सिटी नोएडा से।
पेशा- 5 साल तक सामाजिक विज्ञान शिक्षिका के तौर पर शिक्षण कार्य (बरेली उत्तर प्रदेश में)। फिलहाल सीआईएसएफ के परिवार कल्याण विभाग के सयुंक्त सचिव के तौर पर कार्यरत। नुक्कड़ नाटक एवं नृत्य नाटिका के लेखन एवं मंचन। हिंदी व भोजपुरी भाषा में स्वतंत्र लेखन।
प्रकाशन- हिंदी कविता-संग्रह ‘तुम तो आकाश हो’ हिंद-युग्म से प्रकाशित। ‘स्त्री होकर सवाल करती है’, ‘सुनो समय जो कहता है’ और ‘कविता प्रसंग’ साझा-संग्रहों में कविताएँ प्रकाशित। ‘धूप के रंग’ कहानी-संग्रह में कहानी प्रकाशित। साथ ही विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में कविताएँ, आलेख एवं कहानियाँ प्रकाशित। बांग्ला कवितओं का हिंदी में अनुवाद।
सम्मान- संरक्षिका गीत के लिए 2016 में मानव संसाधन मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी द्वारा सम्मानित। नुक्कड़ नाटक के लेखन व मंचन के लिए सीआईएसएफ के डी.जी. द्वारा 2017 में प्रशंसा पत्र प्राप्त।